September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

बस्तर में डीडी न्यूज के कैमरामैन पर हमले का आरोपित नक्सली गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

दंतेवाड़ा। बस्तर के दंतेवाड़ा में डीडी न्यूज की टीम पर हमले में शामिल रहे एक नक्सली को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुआकोंडा (दंतेवाड़ा जिला) ब्लॉक में स्थापित पोटाली कैंप के जवानों ने नीलावाया में घेराबंदी करके उसे पकड़ा है। पुलिस अफसरों के अनुसार गिरफ्तार नक्सली का नाम केशा पुत्र जोगा कोहराम है, उस पर दो लाख स्र्पये का इनाम घोषित है। पूछताछ में उसने इलाके के कई नक्सल वारदातों में शामिल होना स्वीकारा है।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते बताया कि गिरफ्तार केशा कोहराम दरभा डिवीजन एक्शन टीम का सक्रिय सदस्य है। सरकार की नीतियों के अनुसार उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पोटाली कैंप से डीआरजी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम नीलावाया जंगल पहुंची। वहां मौजूद संदिग्‍धों में केशा पकड़ा गया। उसके पास से 50 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक वायर, डेटोनेटर आदि बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि केशा ने अपने साथियों के साथ 2018 में ग्राम मादेड़ा के पास प्रेशर बम लगाया था। वहीं ग्राम अरबे-नीलावाया के बीच नदी किनारे स्पाइक होल बनाया था, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी। 2018 में ही जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करने में शामिल था।

इस वारदात में डीडी न्यूज के कैमरामैन और दो पुलिस अधिकारी शहीद हुए थे। इसने कोदापारा व कमलपोस्ट के बीच अप्रैल 2019 में जवानों पर फायरिंग की। इसमें एक पुलिस जवान शहीद हुआ था। ग्राम पुजारीरास के गोंडेरास जंगल में हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था, जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई थी। इसी तरह प्रेशर बम लगाने, फोर्स पर फायरिंग आदि दर्जनों मामलों में वह शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *