February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

प्रशांत किशोर करेंगे ‘बात बिहार की’ यात्रा

Spread the love

पटना। बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल युनाइटेड से अलग हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से चर्चा की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर 20 फरवरी से बात बिहार की नाम से प्रदेश में एक यात्रा करने वाले हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा मैं कोई नयी राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहा हूं। दूसरे राज्यों की अपेक्षा लगभग हर मामले में बिहार आज भी बहुत पीछे है। मैं प्रदेश की यात्रा कर जनता के बीच जाकर बात बिहार की करुंगा। बिहार को सशक्त नेता चाहिए। अब बिहार में कोई पिछलग्गू नेता नहीं चलेगा।

नीतीश कुमार से अलग होने की वजह बताते हुए बताया नीतीश कुमार गोडसे की विचारधारा वालों के साथ खड़े हैं। गांधी और गोडसे दोनों अलग विचारधारा है। विचारधारा को लेकर नीतीश कुमार से मतभेद रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *