प्रदेश के 28वें जिले का राजपत्र में प्रकाशन

◆प्रदेश के 28वें जिले का राजपत्र में प्रकाशन◆
रायपुर । प्रदेश के 28वें जिले के गठन की अधिसूचना जारी हो गयी है। राजपत्र में प्रकाशन के बाद 10 फरवरी से प्रदेश का यह 28वां जिला छत्तीसगढ़ के मानचित्र में दर्ज हो जाएगा। पेंड्रा रोड,मरवाही और पेंड्रा तहसील मिलाकर नया जिला बनेगा।
●इस जिले के उत्तर में कोरिया जिले का मनेन्द्रगढ़, दक्षिण में बिलासपुर की कोटा तहसील व मुंगेली जिले की लोरमी तहसील, पूर्व में कोरबा का कटघोरा और पश्चिम में मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की दो तहसीलें सोहागपुर व पुष्पराजगढ़ शामिल है।
●मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को नये जिले के निर्माण की घोषणा की थी। अब राजपत्र में प्रकाशन के बाद नये जिले के गठन की कयावद शुरू हो गई है।