September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

न्यूयॉर्क में बजा भारतीय महिलाओं का डंका, अर्चना राव और दीपा अंबेकर जज नियुक्त

1 min read
Spread the love

न्यूयॉर्क, पीटीआइ। भारतीय मूल की दो महिलाओं को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के क्रिमिनल और सिविल कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। जज अर्चना राव की क्रिमिनल कोर्ट और जज दीपा अंबेकर की सिविल कोर्ट में पुनर्नियुक्ति हुई है। इनकी नियुक्ति न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने की है।

अर्चना राव को जनवरी, 2019 में सिविल कोर्ट में कार्यवाहक जज नियुक्त किया गया था। वह अभी क्रिमिकल कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले उन्होंने करीब 17 साल तक न्यूयॉर्क काउंटी डिस्टि्रक्ट अटार्नी के दफ्तर में काम किया था। अर्चना ने वासर कॉलेज से स्नातक और फोरधम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की है।

दीपा अंबेकर (43) अभी क्रिमिनल कोर्ट में कार्यरत हैं। उनकी पहली नियुक्ति मई, 2018 में सिविल कोर्ट में कार्यवाहक जज के तौर पर हुई थी। इससे पहले दीपा ने बतौर वरिष्ठ वकील न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में काम किया था। वह लीगल एड सोसायटी में स्टाफ अटार्नी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से स्नातक और रटगर्स लॉ स्कूल से कानून की डिग्री ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *