February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

नागरिकता बिल पर बुरी तरह भड़कीं परिणीति चोपड़ा- बोलीं ‘अब लोकतांत्रिक देश कहना बंद कर दो’

Spread the love

बीते कई दिनों से आप देख रहे हैं कि पूरे देश में इस वक़्त सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट का मुद्दा छाया हुआ है औरद देश भर में इसका विरोध जारी है। कई जगहें तो ऐसी हैं जहां पर उस विरोध ने हिंसक रूप ले लिया है। लोग इसको लेकर सड़कों पर आ गए हैं और जमकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन अब सिर्फ आम आदमी इस विरोध में शामिल नहीं है बल्कि सेलेब्रिटीज़ भी इसपर अपनी बात रख रहे हैं।

जावेद अख्तर, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू से लेकर स्वरा भास्कर तक कई सेलेब्स ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। अब इस फहरिस्त में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है। परिणीति चोपड़ा ने काफी गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि…

क्या बोलीं परिणाति चोपड़ा परिणीति चोपड़ा ने कहा कि.. ‘अगर लोगों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो CAB को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अब अपने देश को लोकतांत्रिक देश नहीं कहना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? ये बर्बरता है।

जावेद अख्तर जावेद अख्तर ने जामिया में हुए विरोध के बाद छात्रों की पिटाई पर कहा कि.. ‘लॉ ऑफ लैंड के मुताबिक, किसी भी परिस्थिति में पुलिस किसी भी यूनिवर्सिटी के कैंपस में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इजाजत के बिना नहीं घुस सकती। जामिया कैंपस में बिना इजाजत घुसकर पुलिस ने एक ऐसी मिसाल कायम की है, जो हर यूनिवर्सिटी के लिए एक खतरा है।’

अक्षय कुमार अक्षय कुमार ने साफ शब्दों में ये बात दिया कि था कि वो इस तरह के किसी विरोध का समर्थन नहीं करते हैं।

स्वरा भास्कर दिल्ली के जामिया में हुए बवाल और पुलिस के द्वारा छात्रों के साथ बर्बता पर स्वरा भास्कर ने रोष व्यक्त किया था।

विकी कौशल विकी कौशल ने शांति के साथ अपना विरोध करने को लेकर ट्वीट किया था।

वरुण धवन वरुण धवन ने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सिंबल की एक तस्वीर साझा करते हुए सबको साथ रहने का बड़ा संदेश दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *