September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

जगदलपुर महापौर बनी कांग्रेस की सफीरा

1 min read
Spread the love

जगदलपुर। नगर निगम में महापौर के चुनाव में काफी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने महापौर पद पर कब्जा कर लिया। भाजपा की दीप्ती पांडे और कांग्रेस की सफीरा महापौर पद के लिए मैदान पर थी। सफीरा शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

निकाय चुनाव में 48 वार्ड वाले जगदलपुर नगर निगम में 28 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद, 19 वार्डों में भाजपा के पार्षद और 1 वार्ड में निर्दलीय पार्षद चुनकर आए।

महापौर के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की सफीरा को 28, भाजपा की दीप्ती को 19 मत मिला और एक मत स्थगित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *