September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

एजाज को महापौर बनाने सोशल मीडिया में चल रही है मुहिम

1 min read
Spread the love

एजाज़ ढ़ेबर को महापौर बनाने युवा चला रहें हैं “सोशल मीडिया मुहिम” – गुलज़ेब अहमद

नगरीय निकायों के परिणाम के बाद अब रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए कयासों का दौर शुरू हो गया है। सबकी निगाहें इस वक्त प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम रायपुर में लगी हुई है कि कांग्रेस किस विजेता प्रत्याशी पर ज्यादा भरोसा व्यक्त करती है। प्रदेश के सभी नगर निगम में भी यदि किसी के फैसले पर सबसे ज्यादा इंतजार पूरे प्रदेश को है, तो वह रायपुर नगर निगम ही है।
महापौर की दौड़ में रायपुर नगर निगम में सभी दावेदार अपने अपने स्तर पर अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश कर रहे हैं, कोई दावेदार दिल्ली की दौड़ लगा रहा तो कोई नेताओं का परिक्रमण करते नज़र आ रहा हैं।
इसी बीच चर्चा की जाए महापौर पद के सबसे प्रबल दावेदार एजाज़ ढ़ेबर की जिन्होने भाजपा के सुनील वान्द्रे को तकरीबन साढ़े 4 हजार मतों से पटखनी देकर प्रदेश में सर्वधिक मतों से लगातार दूसरी बार विजय हासिल किया है।
एजाज़ ढ़ेबर कि दावेदारी मुख्यमंत्री के करीबी होने के नाते पहले से मज़बूत मानी जा रही हैं, इस दावेदारी को और मज़बूती देने के लिए शहर के युवा NSUI राष्ट्रीय सचिव गुलज़ेब अहमद के नेतृत्व में सोशल मीडिया में एक मुहिम चला रहे हैं जिसमे सभी देश एवं प्रदेश के नेताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश भेज के निवेदन किया जा रहा है कि सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार एजाज़ ढ़ेबार को रायपुर नगर निगम का महापौर बनाया जाए।
युवाओं द्वारा सोशल मीडिया में #AijazDhebarForRaipurMayor नाम से ट्रेंड भी चलाया जा रहा।
NSUI के राष्ट्रीय सचिव गुलज़ेब अहमद ने बताया कि जैसे कि सभी अपने अपने स्तर में मेहनत और प्रयास कर रहे हैं अपने प्रत्याशी की दावेदारी मज़बूत दिखाने की इसी कड़ी में हम युवाओं द्वारा एक प्रयास है कि कांग्रेस नेतृत्व सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी बात सुन ले और रायपुर के लिए कुशल और युवा नेतृत्व के रूप में एजाज़ ढ़ेबर को रायपुर नगर निगम का महापौर चुन लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *