सड़क हादसे में शबाना आजमी घायल

नई दिल्ली। मुंबई पुणे हाईवे पर सड़क हादसे में मशहूर अभिनेत्री और सोशल वर्कर शबाना आजमी घायल हो गई हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शबाना आजमी की कार एक ट्रक से टकराई। इस हादसे में कार पर सवार शबाना आजमी बुरी तरह घायल हो गई है। शबाना आजमी को उपचार के लिए पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।