September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

लोकसेवा आयोग से 242 पदों में भर्ती के लिए होगी परीक्षा

1 min read
Spread the love

लोकसेवा आयोग से 242 पदों में भर्ती के लिए होगी परीक्षा।

नायब तहसीलदार और सहकारिता निरीक्षक के सबसे अधिक पद

रायपुर। राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा पीएससी-2019 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब परीक्षा से 242 पदों पर भर्ती होगी। पहले 224 पदों पर भर्ती होनी थी। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को होने वाली थी। इसके पहलेे आयोग ने पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने रिक्तियों की नयी अधिसूचना जारी कर दी है। अब 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 डीएसपी सहित विभिन्न शीर्ष पदों के लिए परीक्षा होगी। डिप्टी कलेक्टर के 15 पद में से 7 पद सामान्य वर्ग व 2 सामान्य पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

डीएसपी के 30 पदों में से 5 पद बैकलॉग के लिए भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए 10 पद व 3 पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा। वित्त सेवा अधिकारी के 11 पद और खाद्य अधिकारी का एक पद होगा।

सबसे ज्यादा 30 पद नायब तहसीलदार और 30 पद सहकारिता निरीक्षक के हैं। जनपद सीईओ के 19 पद और सहायक भू अभिलेख के 19 पद शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *