February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

रिज़वान खान बने एनएसयूआई के सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक

Spread the love

रायपुर। सोशल मीडिया में सक्रियता के साथ कांग्रेस के प्रचार और केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने वाले एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक रिज़वान खान को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संयोजक सोशल मीडिया नियुक्त किया गया है। रिज़वान खान एनएसयूआई की जिला व प्रदेश कार्यकारिणी में संयोजक सोशल मीडिया की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इस अहम जिम्मेदारी के मिलने पर रिज़वान खान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं, सहयोगियों व शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

रिज़वान खान ने कहा कांग्रेस के आम कार्यकर्ता की तरह कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा का प्रचार प्रसार व भाजपा की विभाजनकारी मानसिकता से लोगों को अवगत कराना पहली प्राथमिकता होगी। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना सिर्फ कांग्रेस पार्टी में संभव है। संगठन ने इतना बड़ा भरोसा किया है, तो कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप देशहित में संघर्ष और काम जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *