ए.डी.आर. सेंटर एवं न्याय सदन भवन का भूमि पूजन

जरूरतमंद लोगों को जल्द, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने में मददगार
होगी विधिक सहायता हेल्प लाईन: भूपेश बघेल

लोगों को जागरूक करने विधिक सहायता हेल्प लाईन का व्यापक प्रचार-प्रसार
आवश्यक: मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन

छत्तीसगढ़ में आज एक नया इतिहास रचा गया, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की पहली निःशुल्क ’नालसा’ विधिक सहायता हेल्प लाईन नम्बर 15100 का शुभारंभ किया। जिला न्यायालय परिषद रायपुर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण (नालसा) की इस हेल्प लाईन की शुरूआत की गई। यह हेल्प लाईन कानूनी सलाह देने के लिए पूरी तरह से निःशुल्क हेल्प लाईन होगी।

मुख्यमंत्री ने न्यायालय परिसर में ए.डी.आर. भवन और न्याय सदन का भूमि पूजन भी किया। सर्व सुविधायुक्त ए.डी.आर. (आल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिसालुशन) भवन का निर्माण 2 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से और न्याय सदन का निर्माण एक करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।