September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ राजधानी में 1500 महिलाएं करेंगी पाॅवर वाॅक

1 min read
Spread the love

महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ राजधानी में 1500 महिलाएं करेंगी पाॅवर वाॅक

रातों में महिलाओं के सुरक्षित कदमों के लिए महिला आयोग द्वारा पाॅवर वाॅक का आयोजन

 

सार्वजनिक स्थानों पर रातों में महिलाओ की उपस्थिति को सामान्य बनाने तथा लोगों को सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजधानी में एक मार्च को महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अनिला भेंडिया की उपस्थिति में लगभग 1500 महिलाएं पाॅवर वाॅक करेंगी । राष्ट्रीय तथा राज्य महिला आयोग द्वारा राजधानी के मरीन ड्राइव में एक मार्च को शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच पाॅवर वाॅक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अधिक से अधिक महिलाओं, युवतियों और किशोरियोे से इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार एक मार्च को देश में पहली बार हर राज्य मुख्यालय में महिलाओं का ’पाॅवर वाॅक’ आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *