February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

दुर्ग के 52 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुगम पेयजल व्यवस्था हेतु 39 लाख रुपये स्वीकृत

Spread the love

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दुर्ग जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए सुगम पेयजल व्यवस्था की जा रही है। विकासखंड दुर्ग के 52 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए सुगम पेयजल व्यवस्था के लिए लगभग 39 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

इसके तहत पाउवारा, कोड़िया, हनोदा, चिंगरी, कुथरेल, जंजगिरी, रिसामा, मतवारी, विनायकपुर, अंजोरा(ख), मोहलई, खपरी, रसमड़ा, गनियारी, महमरा, चंगोरी, सिलोदा, खुर्सीडीह, दमोदा, बिरेझर, मासाभाट, आलबरस, झूला, तिरगा, निकुम, खम्हरिया, धनोरा, पुरई, और उमरपोटी ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग वाटर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी कार्य उपलब्ध स्रोत में आवश्यक मात्रा में जल की उपलब्धता परीक्षण उपरांत कार्य का क्रियान्वयन समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *