February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 पुलिस कर्मियों को इन्द्रधनुष सम्मान

Spread the love

रायपुर। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ट्रांजिट मेस में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस कर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के.सी. अग्रवाल, अकबर राम कोर्राम और बलराम हिरवानी को भी पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के अच्छे कार्यकाल की सराहना की गई। विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया गया। अब तक इंद्रधनुष सम्मान से कुल 172 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है।

डीएम अवस्थी ने कहा कि पुलिस के जवान लगातार अच्छा कार्य करते हैं। उनके कार्य को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे और अच्छा कार्य करते हैं। डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों को भी इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष के अंत मे सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस अवसर पर एडीजी अशोक जुनेजा, डीआईजी ओ.पी. पाल, मयंक श्रीवास्तव, एआईजी राजेश अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *